किसानों के लिए राहत भरी खबर, पांच लाख टन प्याज खरीदेगी सरकार, अगले दो-तीन दिन में शुरू करेगी खरीदी।

संपादक कालूराम कुमावत।

देशभर के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अगले 2-3 दिन में केन्द्र सरकार पांच लाख टन प्याज की खरीद शुरू करेगी।सरकार ने NCCF और नैफेड (NAFED) को बफर स्टॉक के लिए सीधे किसानों से प्याज की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। खास बात ये है कि किसानों को भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध को आगे बढ़ाने के चलते कीमतों में गिरावट की संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। बफर स्टॉक बनाए रखने के लिए अगले 2-3 दिन में पांच लाख टन रबी (सर्दियों) की फसल की खरीद शुरू करेंगे। बता दे कि हाल ही में प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध अगले आदेश तक बढ़ाया गया है, जो पहले ये 31 मार्च 2024 को खत्म होना था।