कपासन न्यूज/ कपासन। हनूमान सेवा समिति अध्यक्ष राधेश्याम पिता कालू राम जाट निवासी कांकरिया दिनांक 09/04/2026 को मध्य रात्रि की घटना है कि ग्राम कांकरिया में हनूमान मन्दिर स्थित है जिस पर सीसीटीवी केमरे भी लगे हुए है लेकिन रात्रि को अज्ञात व्यक्ति मन्दिर मे लगे दान पत्र को तोड कर दान राशि निकाल के ले गए एवं साथ मे मन्दिर में लगे सीसीटीवी केमरे भी तोड कर ले गए और जब बालूराम जी जाट मन्दिर मे दर्शन करने के लिए गया तो उक्त घटना का पता चला है तो उक्त घटना की जानकारी मुझ प्रार्थी को बालूराम जी जाट ने फोन पर सूचित किया है। तथा पहले भी मन्दिर मे चोरी हुई थी उसकी रिपोर्ट भी पहले दी गई लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इस कारण बिना देरी के उक्त घटना की रिपोर्ट श्रीमान कपासन थाना अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक हो गया। कानूनी कार्यवाही कर अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर मन्दिर मे लगे दान पात्र की राशि व सीसीटीवी केमरे बरामद कर अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कि जाये।













