कपासन न्यूज/ कोटा में आपसी कहासूनी में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। फिर खुद के गले को चाकू से काट दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया हैं।
घटना बुधवार शाम 6 बजे के आसपास नांता थाना क्षेत्र की हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से अभी पुलिस में शिकायत नहीं दी हैं। घायल रीना (32) व रोशन (35) सूर्य नगर डकनिया स्टेशन के पास के रहने वाले हैं।
घायल रीना (32) व रोशन (35) सूर्य नगर डकनिया स्टेशन के पास के रहने वाले हैं।
घायल रीना (32) व रोशन (35) सूर्य नगर डकनिया स्टेशन के पास के रहने वाले हैं।
रीना के भाई विनोद ने बताया कि उनकी बहन की शादी रोशन से 14 साल पहले हुई थी। दोनों के एक 13 साल की बड़ी बेटी है। पति-पत्नी दोनों झालावाड़ रोड के एक निजी अस्पताल में स्वीपर का काम करते थे और रोज़ साथ बाइक पर आते-जाते थे।
विनोद के अनुसार, बुधवार शाम दोनों लंच के बाद बाइक से बच्चों को लेने कुन्हाड़ी (रीना के पीहर) जा रहे थे। लेकिन घर आने के बजाय वे नांता-अभेड़ा महल की तरफ चले गए। वहीं आपसी बहस बढ़ गई और रोशन ने रीना के गले पर चाकू मार दिया। फिर खुद भी गला काट लिया।
बुधवार शाम 7 बजे करीब नांता पुलिस ने दोनों के घायल होने व हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना दी। जिस पर हॉस्पिटल आए।
दोनों घायलों को इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया हैं।
दोनों घायलों को इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया हैं।
नांता थाना SHO महेश कुमार गुर्जर ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस बुधवार शाम करीब 6 बजे नांता इलाका स्थित चौराहे पर पहुंची। दोनों पति पत्नी घायल थे। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। अभी घायलों के बयान लेंगे।
तभी झगड़े के कारण सामने आएंगे। अभी ये साफ नहीं है चाकू किसने किसके मारा। शुरुआती तौर पर दोनों के बीच आपसी कहासुनी होना बताया जा रहा है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई।













