कपासन न्यूज/ जयपुर। सांगानेर विधानसभा, मुहाना क्षेत्र के एसएमएस कॉलोनी में सालों से कीचड़ की समस्या पर अच्छाई संस्था व क्षेत्रवासीयों द्वारा प्रदर्शन किया गया।
संस्था अध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सालों से नालियों का सिस्टम विकसित न होने के कारण कॉलोनी के मैदान में सालों से कीचड़ का तालाब बना हुआ है,
जिससे बीमारियां फैल रही है। घरों का पानी कीचड़ के रूप में सड़क पर बहता रहता है जिससे दोपहिया वाहनचालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। संस्था द्वारा इस विषय में मुख्यमंत्री के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया गया परंतु अभी तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई जमीनी कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान विनीत शर्मा, रमेश पारीक, सुरेश खटीक, रेखा शर्मा, पूजा रान्तेज, राहुल, जगदीश, शैतान बंजारा, आलम, ईश्वर आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।













