रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ भूपालसागर 17 अप्रैल। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में एक विशेष मिलन समारोह और शांति समिति (सीएलजी) की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया ने की पुलिस उपाधीक्षक हरजीलाल यादव, विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल थानाथिकारी घेवर चंद व प्रशासक प्यारचंद भील अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आगामी त्यौहारों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझाव मांगे। बैठक में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से क्षेत्र के सरपंच गण, मेवाड़ युवा शक्ति के प्रतिनिधि,, सीएलजी सदस्य और सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक दल के सदस्य, स्थानीय पत्रकार गण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । अधिकारियों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही अपराध मुक्त समाज की नींव है। ग्राम रक्षक दल और सुरक्षा सखियों को सक्रिय रहकर सूचनाएं साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। सदस्यों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।













