रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 17 अप्रैल 2026। “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत थाना भूपालसागर एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कार्पियो वाहन से 504.780 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भूपालसागर घेवरचन्द के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा बबराणा-दाता रोड पर नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान दाता की ओर से आती एक संदिग्ध स्कार्पियो गाड़ी पुलिस जाप्ता एवं सरकारी वाहन को देखकर तेज गति से भागने लगी। पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा किया गया। चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
संदिग्ध परिस्थिति में वाहन की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें काले रंग के 25 प्लास्टिक कट्टों में कुल 504.780 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। वाहन को भी जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
कार्यवाही में शामिल टीम थाना भूपालसागर-घेवरचन्द, पु.नि.,कानि.ओमप्रकाश, अनिल,भवानी, जितेन्द्र, सुरेश, लक्ष्मण,
जिला स्पेशल टीम: हैडकानि.प्रमोद कुमार, कानि.रतनसिंह,अमित कुमार, अजय कुमार, बलराम,मनोज कुमार, शीशराम,प्रीतम,दुर्गाराम













