आग से हुआ किसानों का चिया फसल और खाखला राख।

कपासन न्यूज/  चित्तौड़गढ़। उपखंड गंगरार की ग्राम पंचायत तुम्बड़िया के धातोल गांव में शुक्रवार दिन में अचानक आग लग गई और लगते ही आग ने विकराल रूप ले लिया जिसे लगभग10-12 बीघा गेहूं का खाखला ओर एक बीघा चिया की फसल देखते ही देखते पूरी जलकर राख हो गई है। विजय पंवार ने बताया कि धातोल गांव वालो ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकीन आग काबू में नहीं आई बाद में साडास थाने पर सूचना दी गई उनके माध्यम से अग्नि शमन गाड़ी को बुलाया और आग को बुझाई इस दौरान किसान छोटू सिंह पिता कल्याण सिंह, भवानी सिंह पिता भीम सिंह जी, रामलाल पिता किशोर गुर्जर की फसल और खाखला जल कर नष्ट हो गया है। मौके पर गांव और आस पास के गावों के लोग एकत्रित हो गए हैं।