सड़क पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली।

कपासन न्यूज/ कस्बा स्थित बांसखोह स्टेशन के पास ढिंगया की ढाल के साथ रविवार को सुबह करीब 7:00 एक पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली मौके पर पहुंचे जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 48 वर्ष की हैं उक्त व्यक्ति के पहने हुए कपड़ों में कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिला आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए गए पहचान नहीं हो सकी! उक्त अज्ञात व्यक्ति ने एक सफेद रंग की टी-शर्ट जिस पर राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023 लिखा हुआ है तथा मटमैला रंग का पैंट पहने हुए हैं , सर पर सफेद बाल , मुंह पर सफेद ढाडी, रंग सांवला, पेट पर पुराने ऑपरेशन का निशान है तथा देखने से घुमंतू जैसा लगता है! लाश को जिला अस्पताल दौसा के मुर्दाघर में रखवाई गई है अज्ञात व्यक्ति के पहचान के प्रयास जारी है! यदि अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा (पुलिस निरीक्षक) थाना अधिकारी , पुलिस थाना बस्सी जिला जयपुर पूर्व मोबाइल नंबर 9460280840 तथा मोहनलाल मीणा (सहायक उप निरीक्षक) इंचार्ज पुलिस चौकी जटवाड़ा के मोबाइल नंबर 9413044120 पर अवगत करावे!