कपासन न्यूज/ कोटा के इटावा थाना क्षेत्र से एक युवक की मौत के मामले में नया मोड आया है। जिससे शादी होने वाली थी उसे लड़का पसंद नहीं था, तो लड़की ने शादी से 8 दिन पहले मंगेतर के हाथ-पैर तुड़वाने के लिए बदमाशों को 10 हजार रुपए की सुपार दी थी।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लड़की ने सोचा की मंगेतर के पैर टूटने से शादी टल जाएगी।महादेव मंदिर से पानी लाने को भेजा, रास्ते में पिटवाया। मंगेतर को पिटवाने की साजिश में युवती ने अपने छोटे भाई को भी शामिल किया। उसने छोटे भाई के साथ मंगेतर को गौणदी स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर से पानी लाने को कहा। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने मंगेतर पर हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया और ज्यादा खून बहने से इलाज के दौरान कोटा जिला हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी मुकुट के पैर में भी गंभीर चोट आई है। इससे उसकी नस कट गई। फिलहाल पुलिस की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।














