नेगडिया महादेव में राम कथा मे भरत मिलाप और राम पादुका प्रसंग सून श्रद्धालुओं की आंखें नम प. पारीक।

कपासन न्यूज/ रतनगढ़ आलोरी स्थित नेगड़िया महादेव मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पं. कृष्ण प्रकाश पारीक ने भगवान श्रीराम के वनवास और भरत मिलाप के अत्यंत मार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया।

भगवान श्रीराम को केवट ने अपनी नाव से गंगा पार कराई, जिसके बाद प्रभु श्रीराम ने भारद्वाज ऋषि के आश्रम में आशीर्वाद लिया फिर महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पहुंचे।

अयोध्या के विरह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि राजा दशरथ के निधन के बाद पूरी अयोध्या शोक में डूब गई। सुमंत महाराज सहित सभी लोग विलाप करने लगे, तब गुरु वशिष्ठ ने समझाया कि रोने से कोई लाभ नहीं है।

भरत जी के त्याग और प्रेम का वर्णन करते हुए पंडित जी ने कहा कि माता कैकेयी से नाराज होकर उन्हें त्याग दिया। यह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे।

सबसे भावुक क्षण तब आया जब भरत जी ने भगवान श्रीराम की पादुका (खड़ाऊ) अपने सिर पर रखकर अयोध्या लौटने का निर्णय लिया, यह दर्शाता है कि उन्होंने स्वयं राजा बनने के बजाय राम जी को ही सच्चा राजा माना। इस दृश्य ने पूरे पंडाल को भक्ति और भावनाओं से भर दिया। बालाजी सेवा समिति पारसमल अग्रवाल, सुरेश सिंह, गुरुदेव जामुन दासजी, जिलाध्यक्ष राजूअग्रवाल, मनोजभगतबिहारी, सागर देवी,कुसूम, कांता देवी, विष्णु देवी, ललितादेवी, रमेशजी, कृष्ण चंचल, पं, मोहन ओझा,ओमबारेट सहित कई श्रद्धालु कथा में झूम उठे

कथा में भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का सुंदर वर्णन किया,

अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।