कपासन न्यूज/ रतनगढ़ आलोरी नेगड़िया प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन भव्य पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ पूरा वातावरण राम नाम के जयकारों से गूंज उठा।
प, प्रकाश कृष्ण पारीकजी ने कहा भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े कई प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन विशेष रूप से हनुमान जी के अद्भुत पराक्रम और उनके अटूट समर्पण ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा में हनुमान जी के वचन—
सूर्य को उगने नहीं दूंगा, लक्ष्मण को मरने नहीं दूंगा, यह वादा तेरे हनुमान का,भक्तों के हृदय में आस्था और विश्वास का संचार किया।
जब लक्ष्मण मूर्छित हो गए, तब वैद्य ने संजीवनी बूटी लाने की आवश्यकता बताई। इस पर हनुमान जी द्रोणागिरी पर्वत पर पहुंचे और उचित औषधि पहचान न पाने पर पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। इस प्रसंग ने हनुमान जी की शक्ति, बुद्धि और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाया।
कथा में रावण दरबार का प्रसंग भी सुनाया गया, जिसमें अंगद जी ने रावण के सामने अपना परिचय देते हुए कहा कि वे श्रीराम के दूत हैं। अंगद ने दरबार में अपना पैर जमा दिया, जिसे कोई भी दरबारी हिला नहीं सका। जब रावण स्वयं अंगद का पैर पकड़ने लगा, तब अंगद ने कहा कि मेरा नहीं, श्रीराम के चरण पकड़ो — यही तुम्हारे कल्याण का मार्ग है।
प्रभु श्री राम अयोध्या लौटे राजभिषेक किया राम सीता का रोल राजू विद्या अग्रवाल ने निभाया
पूर्णाहुति के अवसर पर प, मोहन ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन किया श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर आहुति दी और अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना के साथ भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, सभी भक्त भाव-विभोर हो उठे।
समापन के बाद विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन समिति के पारसमल, सागर देवी अग्रवाल, समाज अध्यक्ष राजू अग्रवाल, नितेश कांगला, अशोकजी सोनी,सुरेश सिंहराणावत, ओम बारेट,रतनजी धाकड़ गुरुदेव जामुनदासजी मनोज बिहारी डा.भरतजी, का समान किया नौ दिवसीय कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। समिति ने सभी सहयोगियों,भक्तों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।














