एकल अभियान: विद्यालय ग्राम कल्याणपुरा में संच-केली की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ निम्बाहेड़ा, एकल अभियान अंचल-चित्तौड़ संच-केली की मासिक कार्य समीक्षा बैठक विद्यालय ग्राम कल्याणपुरा के माताजी मंदिर पर सम्पन्न हुई। संच अध्यक्ष मधुसूदन पालीवाल की अध्यक्षता में मां सरस्वती व भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वन्दना क्रम से शुरूआत हुई। आचार्य ऐप में छात्रों की उपस्थिति का अवलोकन किया। ऐप में नवीन बच्चों के नाम ऐड करना, ऐप में GKV जनरेट करना जैसी सभी जानकारी देकर सभी काम आनलाइन करना सिखाया गया।अंचल अभियान प्रमुख संजय शर्मा ने सभी आचार्य के सभी आचार्यों के हाजरी पत्रक, जीकेवी का चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पृथ्वी दिवस,डाक्टर अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम की समीक्षा के साथ आने वाले कार्यक्रम पर्यावरण दिवस, योग दिवस,पर चर्चा के साथ विधालय गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया अंचल प्रशिक्षण प्रमुख-गोपाल कच्छावा ने पाठ्यक्रम की समीक्षा करते हुए अभ्यास करवाया। संचप्रमुख प्रहलाद उपाध्याय ने उपस्थित आचार्यों की कार्यकर्ता ऐप में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई। शुभकामना मंत्र से बैठक का समापन किया।