सुरपुर में पी डब्ल्यू डी की धोखाधड़ी मुख्य सड़क की नाली हुई बंद गांव में गंदे नाले निकासी से आबादी क्षेत्र में फैला बदबूदार पानी बीमारीयो का प्रकोप बढ़ा।

रिपोर्टर रोशन लाल रेगर कपासन न्यूज/           कपासन। स्थानीय कपासन उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरपुर में मुख्यालय पर नाली के गंदे पानी के निकासी से फैलाव बढ़ गया है। ग्राम वासियों में आक्रोश व्याप्त है। सरपंच प्रतिनिधि रतन लाल जाट वार्ड पांच शंभू गिरी गोस्वामी, कैलाश गिरी गोस्वामी, कैलाश चंद्र रेगर , सुरेश चंद्र लोधा बसंती लाल लोधा रोशन लाल रेगर आदि ने पी डब्ल्यू डी विभाग पर धोखा धडी का आरोप लगाया।निर्माणाधीन कार्य के समय वादा किया था कि नाली ग्राम सुरपुर से नदी तक नाले को जोड़कर गांव का गंदा पानी की निकासी गांव के बाहर तक देंगे । लेकिन कार्य पूर्ण पर नाली का कार्य बकाया छोड़ कर चले गए । ग्राम वासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्राम वासियों ने बताया कि समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग करेंगे ।