कपासन न्यूज/ धरियावद/ प्रतापगढ़ जिले के पुलिस कप्तान बी. आदित्य के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंन्द्र सिंह जोधा तथा वृताधिकारी नाना लाल सालवी धरियावद के मार्गदर्शन में पारसोला थानाअधिकारी राकेश कटारा मय पुलिस ने गांव पाटला बावड़ी में हुई आगजनी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को गांव पाटला बावड़ी निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गांव में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों द्वारा उनके घर पर हमला कर आगजनी की गई। आरोपियों ने घर में रखे घरेलू सामान, अनाज, कपड़े एवं अन्य वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाधिकारी पारसोला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश देकर मामले में शामिल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जिसमे गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता इस प्रकार है —
मालिया पिता चौखा जाति मीणा, उम्र 48 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
गामना पिता देलिया जाति मीणा, उम्र 45 वर्ष, निवासी pाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
भगाजी पिता खातिया जाति मीणा, उम्र 55 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
भगवानलाल पिता केसवलाल मीणा, उम्र 47 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
लक्ष्मण पिता केसवलाल जाति मीणा, उम्र 45 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
खानाराम पिता मोतिया जाति मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
होमा पिता कमला जाति मीणा, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
गोतिया पिता रवका जाति मीणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
थावरचन्द पिता देलिया जाति मीणा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
नारिया पिता भामला जाति मीणा, उम्र 37 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
पिन्टू पिता भगवानलाल मीणा, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
गणेश पिता पदिया जाति मीणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
प्रकाश पिता हीरिया जाति मीणा, उम्र 26 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
खानूराम पिता गोतमलाल मीणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी पाटला बावड़ी मण्डीफला थाना पारसोला।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।














