रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ भूपालसागर 23 मई।
स्टेट हाइवे पर स्थित पुलिस थाना भूपालसागर में पुलिस उपाधीक्षक हरजी लाल यादव एसएचओ घेवर चंद के सानिध्य में सीएलजी सदस्यों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में डीएसपी यादव ने पुलिस और जनता के बीच तालमेल बनाए रखने पर जोर देते हुए क्राइम रोकने के लिए ग्राम रक्षक दल और सुरक्षा सखी को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन साइबर ठगी और धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए किसी भी अजनबी मेसेज पर क्लिक करने से बचे तथा किसी को ओटीपी नही देने की सलाह दी। एसएचओ घेवर चंद ने गांव गली मोहल्लों में किसी अजनबी पर सन्देह होने पर सुरक्षा की लिहाज से तुरन्त पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखते शीघ्र ही कार्यवाही करने की बात कई साथ ही टू व्हीलर चालको को हेलमेट का प्रयोग तथा फॉर व्हीलर चालको को सीट बेल्ट का ड्राइविंग करते नियमित उपयोग करने की सलाह दी। बैठक में पूर्व भाजपा जिला मंत्री बलवंत सिंह ओस्तवाल, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्नालाल भील,प्रशासक प्यार चंद भील, उप सरपंच विजय अग्रवाल,गोपाल पालीवाल, कांकरवा पूर्व उपसरपंच बाबुद्दीन,बालू जाट,कमलेश सेठिया सहित महिला सुरक्षा सखी,ग्राम रक्षक दल सहित कई सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।














