रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा कपासन न्यूज/ बड़ीसादड़ी। पिछले एक माह से अधिक समय से नगरपालिका क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 5हजार डंपर व ट्रेलरों के माध्यम से डाले गए अपशिष्ट को जहरीला बताकर जहर मुक्त नगर संघर्ष समिति बड़ीसादड़ी के बैनर तले मंगलवार को सैंकड़ो लोगो ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रसाशन को सड़क पर लगाये धरना स्थल पर आने को मझबूर कर दिया और घोषणा करनी पड़ी जो डाला गया अपशिष्ट दो सप्ताह में पूरी तरह से हटा दिया जाएगा।
आंदोलन को नगरवासियों के साथ भाजपा कांग्रेस व सभी स्वयंसेवी संघठनों का अभूतपूर्व समर्थन मिला और बाजार दोपहर एक बजे तक बाजार स्वतः स्फूर्त बन्द रहे । पूरे नगर में जनआक्रोश देखने को मिला। इस दौरान सांकेतिक रूप से चक्का जाम किया गया, मुख्य रास्तों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा “बड़ी सादड़ी बचाओ”, “जहर मुक्त बड़ी सादड़ी” जैसे जोरदार नारे लगाए गए। उल्लेखनीय है कि
। पहली बार नगर के सभी राजनीतिक दलों व सभी मत पंथ वर्गों के लोग एक ही जाजम पर बैठकर पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए एकजुट दिखाई दिए। समिति के कई सदस्य क्रमिक रूप से अनशन पर बैठ गए हैं और उन्होंने घोषणा की है कि जब तक जहरीला मलबा पूरी तरह नहीं हटाया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही समिति द्वारा भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है। तथा जम्बू पोरवाल ने आमरण अनशन करने की घोषणा की
धरना स्थल पर प्रदेश कांग्रेस सचिव हनुमन्तसिंह बोहेड़ा पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी बड़ीसादड़ी नगर संघर्ष समिति के सदस्य प्रभु प्रजापति, रणजीत सिंह झाला, गोविंद दवे, प्रवीण दक, निहाल आमेटा, प्रतीक गांग एवं जगदीश कंडारा , कृष्ण पाल सिंह राठौड़ रेलवे संघर्ष समिति के मेवाड़ अध्यक्ष डॉक्टर विमल नागौरी अभय कुमार मेहता, राकेश मेहता, भाजपा अध्यक्ष धनपाल मेहता सीपी शर्मा, रतनलाल रातड़िया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह जाट एवं हेमंत डांगी सुनीता मेहता रानू गांग वैभव मोगरा पुष्कर माली
आंदोलन के बाद प्रशासन के साथ हुई वार्ता में मलबा हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। प्रशासन ने जानकारी दी कि पहले दिन 50 डम्परों से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया है तथा आगामी दिनों में 100 डम्पर प्रतिदिन लगाए जाएंगे।
वहीं संघर्ष समिति द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए सत्यनारायण उर्फ कमल टांक, ठेकेदार वैभव मेहता एवं रेलवे ठेकेदार रवि यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
साथ ही तहसीलदार द्वारा जिन खातेदारी भूमि पर यह जहरीला मलबा डाला गया है, उन भूमि मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने 7 दिवस के भीतर मलबा हटाने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए उनमें अंजना पत्नी गौरव लसोड़, देवीलाल पुत्र सुखलाल धाकड़, भरत पुत्र उदयलाल धाकड़, राजू पुत्र हुक्मीचंद धाकड़ एवं विशाल पुत्र विनोद कंठालिया शामिल हैं।
नागरिकों ने माननीय उपखंड अधिकारी प्रवीण मीणा, पुलिस उपाधीक्षक देशराज कुलदीप एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंदोलन बड़ीसादड़ी की जनता, पर्यावरण एवं आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए निरंतर जारी रहेगा














