कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समिति औडुन्द के लाखां का खेड़ा में आयोजित पांच दिवसीय गौ प्रेम महोत्सव का शुभारंभ 25 मई 2026 को बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ ध्वज परिवर्तन एवं ध्वजारोहण कर किया गया। मेले के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गौ भक्त उपस्थित रहे। 
इस पावन आयोजन की प्रथम शुरुआत वर्ष 2020 में समाजसेवी मुकेश जी नाहटा के करकमलों द्वारा हुई थी तथा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके द्वारा ही ध्वज प्रदान कर मेले का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और अधिक भव्य बना दिया।
कार्यक्रम के प्रमुख संत श्री श्री 1008 रामपाल जी महाराज, मुंगाना धाम विशेष रूप से मेले में पधारे। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने सत्संग एवं आशीर्वचनों से लाभान्वित किया तथा गौ सेवा के महत्व को बताते हुए इसे मानव जीवन का सर्वोत्तम पुण्य कार्य बताया। उनके प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति भाव देखने को मिला।
मेले के उद्घाटन समारोह में प्रशासक धनेत कला रणजीत सिंह जी भाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए गौ सेवा एवं धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
मेले के शुभारंभ से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं धर्ममय हो उठा। कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र में आस्था और संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी।
महोत्सव के दौरान भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन, आकर्षक झूले एवं विभिन्न प्रकार की दुकानों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में विशेष उत्साह एवं आकर्षण देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन से आसपास के गांवों में भी उत्सव जैसा माहौल बन गया तथा गौ सेवा एवं धर्म के प्रति लोगों की आस्था और समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। गौ भक्तों एवं ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर अपनी भक्ति एवं सेवा भावना का परिचय दिया। पूरा लाखां का खेड़ा गांव “जय गौ माता” के जयकारों से गूंज उठा तथा पांच दिवसीय यह गौ प्रेम महोत्सव क्षेत्र में श्रद्धा, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।
अंत में मातेश्वरी सेवा समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संयोजक : भेरू लाल शर्मा कार्य क्रम की समस्त जानकारी प्रदान करवाई














