महेश नवमी महोत्सव 2026 का खेल प्रतियोगिताओं के साथ भव्य शुभारंभ।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन। महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ माहेश्वरी भवन, कपासन में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

मीडिया प्रभारी तरुण जाजू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन नगर माहेश्वरी महासभा अध्यक्ष श्री अशोक जी काबरा, हरकलाल जी लड्ढा, दिलीप  जी लड्ढा, जिला उपाध्यक्ष श्री आशीष काबरा एवं माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री दीनबंधु सोमानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महेश नवमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, संस्कृति, सेवा एवं संस्कार के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर श्री कैलाश जी लड्ढा ,कोषाध्यक्ष गोविंद सोमानी, ललित जी समदानी, उपाध्यक्ष हेमंत काबरा, श्रीराम सोमानी, भावेश झंवर, राजकुमार जी काबरा, मनोज जी काबरा, नरेश जी इनाणी एवं महेंद्र नामधार सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं समाज बंधुओं द्वारा माहेश्वरी नवयुवक मंडल, कपासन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान करते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंत में माहेश्वरी नवयुवक मंडल सचिव श्री अंकित सोमानी ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाजजनों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।— मीडिया प्रभारी तरुण जाजू माहेश्वरी नवयुवक मंडल, कपासन