रिपोर्टर:जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़ उपखंड के बिनोता कस्बे में रविवार को सांय छह बजे बिनोता के उत्तराखंड चारधाम तीर्थ यात्रा से करीब पचास सदस्यों के सकुशल लौटने पर बस स्टैंड पर तीर्थ यात्रियों का उनके परिजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा पुष्प वर्षा आतिश बाजी कर जोरदार स्वागत किया गया 
यात्रा के संचालक श्याम लाल रोशन लाल कुमावत बिनोता ने बताया 17 मई 26 को बिनोता से बाईस दिन की उत्तराखंड चार धाम तीर्थ यात्रा के लिए इकावन सदस्यीय दल रवाना हुआ जो 7 जून 26 को सकुशल लौट आया यात्रा दल ने सबसे पहले ग्यारह दिन पहाड़ों के यमुनोत्री गंगोत्री केदारनाथ, बदरीनाथ धाम के पवित्र तीर्थों के दर्शन किए दर्शन के दौरान पिंड गांव के हीरालाल जनवा उम्र करीब 70 साल ने बाईस दिन पूरी तीर्थ यात्रा के दौरान बिना जूते पहने नंगे पर रहे तीर्थ यात्रियों में शांति लाल सेन,अनिल भारद्वाज ,गोपाल तिवारी,गोपाल व्यास, पन्ना लाल लखारा गोपाल सोनी,मिश्री लाल नाहर,शिवलाल जटिया श्याम लाल जटिया ,हीरा लाल आचार्य,कैलाश प्रजापत बद्री लाल गुर्जर बेबी कुंवर प्रेम कुंवर राधा बाई सोनी मदन लाल जटिया,
रविवार को सभी तीर्थ यात्रा करके लौटे तीर्थ यात्रियों का सामूहिक जुलूस निकाल कर स्वागत किया गया बैंड बजे ढोल धमाकों के साथ सभी तीर्थ यात्री चार भुजा मंदिर पहुंचे रास्ते में सभी तीर्थ यात्रियों का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा माला उपराना जलपान करवा कर स्वागत किया गया!














