कपासन न्यूज/ भीलवाड़ा दिनांक 22 जून सोमवार को निबार्क आश्रम गांधी नगर श्री श्री 108 श्री महंत मोहन शरण जी महाराज के पावन सानिध्य में पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के अध्यक्ष
अरुण कुमार राय के नेतृत्व में 9 अगस्त को प्रस्तावित विशाल कांवड़ यात्रा हेतु पूर्वांचल लोगो का एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के सभी सदस्यों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस भव्य कांवड़ यात्रा को एक ऐतिहासिक यात्रा बनाने पर जोर दिया गया।
अध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया की 9 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा निंबार्क आश्रम से सुबह 8.15 मुख्य अतिथि के द्वारा हरि झंडी दिखा कर हरनी महादेव मंदिर के लिए रवाना किया जाएगा जिसमें उपस्थित सदस्य डॉक्टर अशोक सिंह श्री एच एल बघेल राममिलन यादव पृथ्वी सिंह चाहर ओमप्रकाश सिंह रोशन सिंह संतोष झा यशवंत झा सतीश यादव दिनेश यादव राधा मोहन यादव निरंजन सिंहा सुजीत पुरी सत्य प्रकाश पांडे राजेश सिंह तथा इत्यादि लोगों ने भाग लिया














