कपासन न्यूज/ बून्दी।एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि सम्पत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में संजय सिंह ASP के निर्देशन में व अजीत मेघवंशी DSP बून्दी के निकटतम सुपरविजन में भंवरसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर भगवति राईस मिल के सामने स्थित दूकान से तांबा चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया तांबा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना विवरण- दिनांक 20.06.2026 को फरियादी मोहम्मद शाहीद पुत्र अब्दुल सलीम जाति मुसलमान निवासी जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड बून्दी ने रिपोर्ट पेश की कि मेरी दूकान भगवति राईस मिल के सामने अस्तोली रोड़ से दिनांक 02-06-2026 व 19.06.2026 को अज्ञात चोरो द्वारा तांबा चोरी कर लिया गया। इत्यादि पर प्रकरण संख्या 252/2026 धारा 305(a), 331(4) BNS 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः- बून्दी SP अवनीश कुमार शर्मा द्वारा जिले मे हो रही चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए अपराधियो की त्वरित गिरफ्तारी कर चोरी गये माल की शत-प्रतिशत रिकवरी के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशो की पालना में भंवरसिंह थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य व गोपनीय सुचनाओ का संकलन कर संदिग्ध स्थानो पर लगातार दबिशे देकर आरोपीगण की तस्दीक कर मुलजिमान 1. आकाश व 2. मुकेश को गिरफ्तार कर जाकर चोरी किया गया तांबा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मुलजिम आकाश के पुर्व में चोरी व नकबजनी के 6 प्रकरणों तथा मुल्जिम मुकेश के मारपीट, जुआ व शराब तस्करी के 4 प्रकरणों में चालानशुदा अपराधी है।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम पत्तेः-
1- आकाश उर्फ घोड़ी पुत्र पीरुलाल जाति भील उम्र 19 साल निवासी कपिल दुध डेयरी वाले की गली बीबनवा रोड़ बून्दी थाना सदर जिला बून्दी
2. मुकेश पुत्र रामलाल जाति मीणा उम्र 36 साल निवासी अम्बेडकर कोलोनी बून्दी थाना कोतवाली जिला बून्दी
पुलिस टीम के सदस्यः- भंवरसिंह पुनि थानाधिकारी फूलचन्द सउनि,जितेन्द्र सिंह स.उ.नि.नेतराम कानि हनुमान,कृष्ण कुमार रघुवीर मुकेश कानि. पुलिस थाना सदर जिला बून्दी।














