कपासन न्यूज/ कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में 17 साल के युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वह कोर्ट परिसर में ई-मित्र केंद्र पर काम करता था।
मृतक की पहचान अभिषेक सालोदिया निवासी खंड गावड़ी, दुर्गा माता मंदिर क्षेत्र के रूप में हुई है। अभिषेक के पिता रमेश ने बताया किसोमवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खा रहे थे, तभी अभिषेक आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद मैं उसके कमरे में कूलर चालू करने गया तो खिड़की में से देखा कि वह पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।
अचेत अवस्था में परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नयापुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया की शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में युवक के सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।














