रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन। नगर में महेश जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा का मंगलवार प्रातः भाजपा नगर मंडल द्वारा पांचबती चौराहे पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर एवं शोभायात्रा में ठाकुर जी के बेवाण पर पुष्पहार अर्पित कर शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। 
तत्पश्चात भाजपा नगर मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की उद्यान मे लगी प्रतिमा पर पुष्पहार एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जीएसएस अध्यक्ष नंद किशोर टेलर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर जीएसएस अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, महामंत्री अशोक विजयवर्गीय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, भागीरथ चंदेल, आशीष सोनी, अभिनव दुग्गड़, प्रतीक वैष्णव, गौरव दाधीच, तरुण बारेगामा, दीपक चंडालिया, हँसमुख टेलर, हरिशंकर चोटिया, विधान चाष्टा, सोहन कुमावत, आशीष नंदवाना, भगवती लाल, आलोक बाघमार, मनोज आचार्य, कमलेश वैष्णव, मुरली टेलर, मुकेश सिरोया, अनिल टेलर, संजय चोटिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।














