रिपोर्टर राकेश कुमावत कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 12 जुलाई। बिजयपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए एक बलेनो कार से 45 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। मौके से दो साल से एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी कमलेश कुमार जाट को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अनुक्रम में एएसपी मुकुल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं डीएसपी दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में पुलिस थाना बिजयपुर द्वारा दिनांक 12/07/2026 को समय 09.45 ए.एम. पर थानाधिकारी रामलाल मय जाप्ता एएसआई प्रेमगिरी, कानि सतीश, नरेन्द्र सिंह मय सरकारी बोलेरो बतौर चालक कानि रणजीत सिंह मय अनुसंधान सामग्री के आवश्यक कार्यवाही हेतू थाना से रवाना हो कस्बा बिजयपुर होता हुआ बिजयपुर से दुधीतलाई की तरफ जाने वाले रोड पर मोतीमगंरी पहुंच नाकाबन्दी शुरू की दौराने नाकाबन्दी दुधीतलाई की तरफ से एक बलेनो कार आती हुई नजर आई। कार के चालक को थानाधिकारी मय जाप्ता ने बावर्दी रोकने हेतु हाथ का ईशारा किया परन्तु कार चालक कार का खल्लासी साईड का फाटक खोलकर उतर कर भागने लगा जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा घेरा देकर पकडा व कार चालक से नाम पता पूछा तो कार चालक ने अपना नाम कमलेश कुमार जाट पुत्र भंवरलाल जाति जाट उम्र 29 साल निवासी गोपालपुरा थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ़ होना बताया।
तत्पश्चात नियमानुसार कार की तलाशी ली गई तो कार में रखे कुल 02 (पॉलिस्टर) के कपडे के बोरों में भरा हुआ अवैध अफीम डोडाचूरा अधकुचला का कुल वजन 45 किलो 390 ग्राम हुआ, कमलेश कुमार जाट को वाहन बलेनो कार अपने कब्जे मे रख कर कार में अफीम डोडाचूरा रखकर परिवहन कर ले जाने बाबत कोई भी वैध दस्तावेज व लाईसेन्स बाबत पुछा तो नही होना बताया, इस प्रकार वाहन बलेनो कार के चालक कमलेश कुमार जाट के द्वारा कार में अवैध अफीम डोडाचूरा भर कर अपने कब्जे मे रखकर परिवहन कर ले जाना पाया जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित होना पाया जाने से नियमानुसर अवैध अफीम डौडाचुरा एवं वाहन बलेनो कार को जरिये फर्द जब्ती के जब्त किया गया एवं कमलेश कुमार जाट को गिरफतारी के कारणों से अवगत करा जरिये फर्द गिरफतार किया गया।
थाना हाजा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण हाजा में अग्रीम अनुसंधान जारी है।














