संपादक कालूराम कुमावत। 
कपासन। आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी की समीक्षा के लिए रविवार को पंचायत समिति कार्मिकों की बैठक का आयोजन स्वीप प्रभारी व विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में किया गया। श्री पोरवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने और शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए सभी कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के उपरांत श्री पोरवाल ने सभी कार्मिकों को स्वयं, परिवारजनों और आमजन को मतदान के लिए अधिकाधिक प्रेरित करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर विकास अधिकारी श्री मुकेश पोरवाल, सहायक अभियंता फतेहलाल सोनी, सहायक विकास अधिकारी लोकेश चंडालिया, बंशीलाल खटीक, मांगीलाल गुर्जर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र गर्ग एवं ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार, रोहित सैनी, पुष्कर योगी, राहुल आचार्य, कनिष्ठ सहायक छगनलाल मेघवाल, अनीता विजयवर्गीय, आशीष त्रिपाठी, प्रकाश गर्ग, गोपाल गौड़, गणपत सिंह एवम् शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।














