रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन 22 जुलाई गुरूवार को कुल की फातिहा के साथ होगा उर्स सम्पन्न। दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री हाजी शराफत हुसैन भाटी के अनुसार मंगलवार बाद नमाज ईशा के महफिले मिलाद के बाद महफिले समा का प्राग्राम हुआ, जिसमे दुर-दुर से आए हुए कव्वाल पार्टियो ने अपने-अपने कलाम पेश कर दाद बटोरी और आशिके दीवाना ने दिल खोल कर इनाम दिया। दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि बाबा हुजूर के उर्स में देश के कौने-कौने से जायरीन की आवक हो रही है गुरुवार प्रातः बाद नमाज फजर के देग का खाना तकसीम होगा। कुल की महफिल प्रातः 08ः00 बजे शुरू होगी और जोहर की अजान से पहले कुल की फातिहा के साथ उर्स सम्पन्न होंगे। 
कपासन के विधायक अर्जुनलाल जीनगर मंगलवार रात हजरत दीवाना शाह साहब के 85वें उर्स के मुबारक मौके पर दरगाह शरीफ में हाजिरी देने पहुंचे। विधायक ने दरगाह में चादर और अकीदत के फूल पेश कर देश और क्षेत्र में अमन-सुकून, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ मांगी। शाही महफिल खाने में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह एक महान सूफी संत की पावन दरगाह है, जहाँ हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग पूरी अकीदत के साथ आते हैं। सूफी संतों की वाणी में वह तासीर है जो समाज को जोड़ने का काम करती है।
दरगाह बुलंद दरवाजे पर पहुंचने पर विधायक का दरगाह वक्फ कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया इस दौरान विधायक के साथ पधारे कपासन भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष विकास बारेगामा भी उपस्थित रहें।
उर्स में आने वाले लाखों जायरीन की सुविधा और सुरक्षा के लिए दरगाह वक्फ कमेटी एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पीने के पानी, रोशनी, चिकित्सा सुविधा और कानून-व्यवस्था को लेकर माकूल व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि उर्स का आयोजन भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।














