जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में राशमी में प्रधानमंत्री का पुतला दहन, कांग्रेस का प्रदर्शन।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी कपासन न्यूज/ राशमी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज एवं छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राशमी-कपासन (अ) के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता घनश्याम खटीक ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज़ उठाना प्रत्येक नागरिक एवं छात्र का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्याय एवं दमन के खिलाफ हमेशा छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी रहेगी।उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, न कि विरोध करने वालों पर बल प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ अन्याय का सिलसिला जारी रहा तो कांग्रेस पार्टी जन-आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राशमी-कपासन (अ) के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण जाट, गोवर्धन सिंह गिलूंडिया, पंचायत समिति सदस्य भैरूलाल खटीक, शांतिलाल खटीक, मंडल अध्यक्ष रतनलाल अहीर, मंडल अध्यक्ष रोशनलाल जाट, घनश्याम खटीक, सरपंच भैरूलाल सालवी (भीमगढ़), जगदीश जाट, शाहरुख खान मेवाती, भारत नायक, कन्हैयादास कामड़, माधुलाल बेरवा (रेवाड़ा), बालूराम शर्मा, भंवर शर्मा, सागर गोस्वामी,इकबाल खां ऊंचा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।