प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. की भूमिगत मजार के दर्शन हेतु लगी बुलन्द दरवाजा तक कतारे, धूणा के तरीकबंद फुकरा हजरात को दी विदाई।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन न्यूज/ कपासन 24 जुलाई दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली के अनुसार भूमिगत मजार के दर्शन हेतु बुलन्द दरवाजा तक लम्बी-लम्बी कतारें लगी। आस्ताना ए आलिया में बाबे नेअमत से प्रवेश दिया और दर्शन के बाद बाबे सलाम से बाहर निकलने कि व्यवस्था की गई। सभी जायरीन के दर्शन के बाद पट बंद कर दिये। आम जायरीन के दर्शन हेतु एक साल बाद पट खोले जायेगें। दरगाह वक्फ कमेटी के सचिव हाजी शराफत हुसैन भाटी के अनुसार जुमा होने की वजह से दरगाह औलिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी तादाद में अकीदतमंद औलिया मस्जिद पहुंचे, जिससे पूरा परिसर नमाजियों से भर गया। नमाज के बाद मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। भीड़ को देखते हुए दरगाह वक्फ कमेटी की और से नमाजियों की सहूलियत के लिए खास इंतजाम किए गए ।