विद्यालय रायपुरिया खुर्द में पारस पीपल का पेड़ लगाया गया।

रिपोर्टर गणेशी देवी। कपासन न्यूज/ कपासन। निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुरिया खुर्द के प्रधानाध्यापक हजारीलाल रेगर ने बताया कि गांव के ही बुर्जुग लक्ष्मण दास बैरागी ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पारस पीपल का पेड़ लगाया तथा विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय परिसर तथा शमशान भुमी पर छायादार और फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया ! इस अवसर पर जोरावर सिंह राजपूत नरसिंह देदड़ पिंकी पिस्ता महात्मा फरजाना बैगम आदि ने उपस्थित रहकर पौधारोपण में सहयोग प्रदान किया !