रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
कपासन न्यूज/ राशमी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग, जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा संगठन विस्तार के तहत
कपासन-राशमी ब्लॉक ए के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है जिला अध्यक्ष राकेश घारु (एडवोकेट) द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। जारी सूची के अनुसार राशमी मंडल अध्यक्ष पद पर बालूराम खटीक, भीमगढ़ मंडल अध्यक्ष पद पर नारायण लाल बैरवा, पहुँना मंडल अध्यक्ष पद पर माधवलाल बैरवा (रेवाड़ा) तथा रूंद मंडल अध्यक्ष पद पर भरत नायक को मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
इस अवसर पर राशमी ब्लॉक(ए) के अध्यक्ष नारायण जाट (बलवंतपुरा), हंसराज जाट, पूर्व प्रधान नकुल सिंहभाटी, पूर्व प्रधान भेरूलाल पारीक, पूर्व प्रधान शिवशंकर दाधीच, प्रदेश महासचिव (विधि प्रकोष्ठ) गोवर्धन सिंह गिलूड़िया, शांतिलाल खटीक, मनोहर गिरी गोस्वामी, भंवर शर्मा, घनश्याम खटीक, शाहरुख खान मेवाती, गुलजार खान पठान, जगदीश जाट, प्रकाश वैष्णव एवं असलम मंसूरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।














