कपासन न्यूज/ चितौड़गढ़ -भारतीय किसान संघ की जिला बैठक भारती वैष्णव जिला महिला प्रमुख की अध्यक्षता में सावरिया जी भादसोड़ा में आयोजित हुई । जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव ने बताया कि 30 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन दिल्ली मे होने जा रहा है। जिसकी चित्तौड़ जिले की प्रत्येक तहसील से महिला किसान भाग लेगी। जिसकी तैयारियो को लेकर आज सावरिया सेठ की नगरी में जिला बैठक हुई। जिसमे किसानों की विभिन्न मांगो पर चर्चा हुई। चित्तोड़ जिले के किसानों की मांगो को सूचीबद्ध किया जा रहा है।
बैठक में भारतीय किसान संघ ने आह्वान किया की प्रत्येक ग्राम समिति से लेकर अखिल भारतीय महिला कार्यकर्ता सहित सभी महिला किसानों को आमत्रित किया है। दिल्ली जाने की रूपरेखा बनाई और सभी तहसील महिला प्रमुख को अपनी अपनी जिम्मेदारी दी गई है। चित्तोडगढ़ जिले की प्रत्येक तहसील से 50 महिला किसानों का दिल्ली जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ की प्रदेश महिला प्रमुख रमा शर्मा, प्रान्त महिला प्रमुख रजनी जी धाकड जिला महिला उपाध्यक्ष यशोदा, देवकी जी साहू, प्रांत कोषाध्यक्ष, प्रकाश मेहता, संभाग सहमंत्री मिठू लाल रायका, भादसोड़ा तहसील अध्यक्ष चम्पा लाल, आदि मौजूद रहे।














