बनाकिया खूर्द मे हनुमान जी चोक में वर्षों से हो रहा था कीचड़, ग्राम वासियों द्वारा कराई गिट्टी।

कपासन न्यूज/ कपासन क्षेत्र के बनाकिया खुर्द में ग्राम वासियों द्वारा कि जा रही है गिट्टी, ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में हनुमान जी मंदिर के चौक में कई वर्षों से नालिया एवं बारिश का पानी हनुमान जी के प्रांगण में फैल जाता है जिससे आरती के समय में गंदे पानी में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बच्ची खड़े रहते हैं। दर्शन करने वाले एवं आने जाने वाले कीचड़ से सभी परेशान होते हैं। इसी समस्या को लेकर कई बार जीते हुए प्रतिनिधि को भी अवगत कराने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसे हनुमान जी के दान पात्र से निकले हुए रूपयो से ग्रामवासियों द्वारा गिट्टी रेत सीमेंट मंगवाकर 3 अगस्त सोमवार को गिट्टी डलवाई गई। जिसमें सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।