रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।
कपासन न्यूज/ मंगलवाड़ चौराहा स्थित जणवा समाज मंदिर में आज जणवा समाज युवा कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजहित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक का मुख्य विषय रक्तदान महादान रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संभावित 6 सितम्बर को जणवा समाज द्वारा 17 वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जणवा समाज के 27 गांवों के समाजबंधु व सर्व समाज के लोग भाग लेंगे। साथ ही रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का समाज की ओर से सम्मान एवं उपहार देकर अभिनंदन किया जाएगा। युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री पाल जणवा, उपाध्यक्ष गणपत जणवा, सचिव पुष्कर जणवा, प्रचार मंत्री विशाल जणवा एवं संगठन मंत्री भरत जणवा ने बताया कि समाज के युवाओं में सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। बैठक में युवा कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व युवा अध्यक्ष शिवलाल जणवा, पूर्व युवा खेल मंत्री विक्रम जणवा, पूर्व युवा प्रचार मंत्री अशोक जणवा, रक्त मित्र प्रहलाद जणवा, तथा भरत, कन्हैयालाल जणवा (बोहेड़ा), पूर्व युवा रक्तदान मंत्री पुष्कर, गणपत, राधेश्याम, मुकेश, सूरज, मांगीलाल, दुर्गेश, विकास, ओंकार, संजू, पूरण एवं हीरालाल सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे। बैठक का समापन समाज की एकता, सेवा एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।














