डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 06 अगस्त 2026। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सांचौर, जिला जालोर के आबकारी एक्ट के प्रकरण में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी नवरत्न वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा अहमदाबाद (गुजरात) में टेम्पू चलाकर मजदूरी करते हुए अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु डीएसटी के एएसआई सूरजकुमार मय जाब्ता एएसआई राजकुमार (साइबर सेल) कांस्टेबल अरविंद,अशोक,कृष्णकांत,जगदीश,रामकेश की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर के आबकारी एक्ट में फरार आरोपी नवरत्न पिता भेरू दास वैष्णव निवाशी कश्मोर थाना चंदेरिया जो वर्तमान में अहमदाबाद गुजरात में टेम्पू चलाकर मजदूरी कार्य करता है आज अपने गांव में आयेगा सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम मुताबिक सूचना मुखबिर की जगह पहुंचे जहां उक्त नवरत्न वैष्णव मिला जिसको डिटेन किया और डिटेन करने की सूचना थाना सांचौर जिला जालोर को दी गई

आरोपी को पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर के 25,000 ईनामी होंने से नियमानुसार अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर को सिपुर्द किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर के ए एस आई सुरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल जयंती लाल का भी योगदान रहा.