रिपोर्टर राकेश कुमावत कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 11 अगस्त। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं पुलिस थाना मण्डफिया ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर दो नाली बंदूक से फायर करते हुए वीडियो पोस्ट कर उसे वायरल करने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नाली बंदूक जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल पैदा करने वाले अपराधियों का महिमा मंडन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी भदेसर विनोद कुमार लेखरा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मण्डफिया रविन्द्र सेन के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया।
जिला विशेष टीम के प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल जाट नाम के व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बन्दूक से फायर करते हुए विडिओ डाल रखा हे प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के आधार पर सोशल मिडिया अकाउंट संचालक की पहचान सुनिश्चित की जाकर 29 जुलाई 2026 को दो नाली बन्दुक से फायर कर विडियो बनाकर हथियार का पोस्ट वायरल कर लोगो में भय व्याप्त करने वाले अभियुक्त राहुल कुमार पिता छोगा लाल जाति जाट उम्र 19 वर्ष निवासी भगवानपुरा आक्या थाना मण्डफिया के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओ मे प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया व दो नाली बन्दुक को जप्त किया गया।
पुलिस टीमः-
थाना मण्डफिया:- थानाधिकारी रविन्द्र सेन, एएसआई कालू सिंह, कानि महेन्द्र कुमार
डीएसटी- प्रभारी एएसआई सूरज कुमार, एएसआई राजकुमार(साइबर सेल), कांस्टेबल अरविंद ,कृष्ण कांत, अशोक ,रामकेश, देवेंद्र, सुरेश, वीरेंद्र, जगदीश।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन अथवा ऐसी भ्रामक सामग्री पोस्ट या प्रसारित न करें, जिससे अपराधियों का महिमामंडन हो या आमजन में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न हो। ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।














