स्वतंत्रता दिवस पर समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अमित प्रताप सिंह हुए सम्मानित।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी अमित प्रताप सिंह को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री गौतम दत्त ने उन्हें प्रसस्ति पत्र दे कर सम्मान प्रदान किया।

इसके अलावा, हिंदुस्तान जिंक में आयोजित एक कार्यक्रम में भी अमित प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। हिंदुस्तान जिंक के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अमित प्रताप सिंह लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा से जुड़े विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यों को मिले इस सम्मान से क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह का माहौल है।