रिपोर्टर आजाद मंसूरी कपासन न्यूज/ राशमी पहुँना क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।मुख्य समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुँना के प्रांगण में प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मार्चपास्ट के साथ तिरंगे को सलामी दी गई तथा ध्वजारोहण किया गया। मंच संचालन प्राध्यापक कमलेश त्रिपाठी ने किया।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कार्यवाहक संस्था प्रधान सागरमल जीनगर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे जनसेवा मंडल में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अध्यक्ष रतनलाल अजमेरा ने ध्वजारोहण किया। वहीं ग्राम पंचायत पहुँना में सरपंच बालमुकुंद छीपा ने, तिरंगा फहराया रोजगार सहायक देवीलाल रेगर आदि उपस्थित रहे मरमी ग्राम पंचायत पर सरपंच देऊ देवी अहीर ने ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार व गणमान्य नागरिको की उपस्थिती मे ध्वजारोहण किया ,आयुर्वेद औषधालय में कंपाउंडर रतनलाल स्वर्णकार ने ध्वजारोहण किया आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 3 में कार्यकर्ता सोनिया जीनगर ने तिरंगा फहराया। इस दौरान सहायिका अनीता रेगर, सहयोगिनी मंजू कीर, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 की कार्यकर्ता वंदना खटीक, सहायिका कंचन रेगर, आशा सहयोगिनी कृष्णा प्रजापत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति का संकल्प लिया।














