नई ग्राम पंचायत पंचदेवला के समस्त ग्रामवासी, सर्वसमाज के लोगों ने एक 27 आरी जमीन की करायी आपत्ति दर्ज व हिन्दुस्तान जिंक को दिलाये वादे याद।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। जिले की भदेसर तहसील से नई बनी ग्राम पंचायत पंचदेवला के आस पास के क्षेत्र पंचदेवला, सरलाई के गांवों के ग्रामीणों ने पंचदेवला बस स्टेण्ड पर आराजी नं. 549, रकबा 27 आरी जमीन में से कुछ आरी जमीन किसी एक समाज के संघ व माईनोटरी समाज/संस्थान के नाम करने पर ग्रामवासियों को इसके प्रस्ताव की कॉपी मिलने पर समस्त ग्रामवासियों व सर्वसमाज ने भारी रोष जताया और बताया कि यहाँ कुमावत, धाकड़, वैष्णव, गुर्जर, अन्य ओर भी छोटी समाजें विस्थापित है और ये आराजी नं. 549 का 27 आरी जमीन हमेशा सभी समाज के सामाजिक व धार्मिक उपयोग व उपभोग में आती है और इस जमीन पर विगत कई वर्षों से श्री सांवलिया सेठ के पदयात्रियों का लंगर चलता है। और इस जमीन पर कब्जा ग्राम पंचायत पंचदेवला की सर्वसमाज का है।

ग्रामीणों का कहना है कि हमारे लगभग सन् 1990 में 35 वर्ष पूर्व हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की वजह से घोसुण्डा बांध के डूब क्षेत्र में जाने के बाद हमारे पास मवेशी, पशुओं को पालने व मनुष्य प्राणियों के रहने की पर्याप्त जमीनें भी नहीं है और हमारे समस्त ग्रामवासियों के सर्वसमाज के सामाजिक व धार्मिक आयोजन के लिए भी एक मात्र यही जमीन है और इसी को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के इशारे पर किसी अन्य समाज या संस्थान के नाम दर्ज करने का प्रस्ताव मिला है।

इस मौके पर गांव के युवाओं ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक लि. ने लगभग 35 साल पहले हमारे को घोसुण्डा बांध के डूब क्षेत्र में आने की वजह से नई जगह पंचदेवला, सरलाई को स्थापित किया था तब हमारे से इस हिन्दुस्तान जिंक लि. ने कई प्रकार के वादे भी किये थे।

जिंक के वादे अनुसार जिस जिस की जमीनें डूब क्षेत्र में अवाप्त हुई हैं, प्रत्येक व्यक्ति को 5-5 बीघा जमीन का अलोटमेंट पंचदेवला, सरलाई को 400 प्लोटों की कॉलोनी और जनसंख्या बढ़ने पर और 400 प्लोटों की कॉलोनी काटकर देने और उन कॉलोनियों का डवलपमेंट के लिए हिन्दुस्तान जिंक लि. ने गोद लिया कि यहाँ जीव, प्राणियों को जो सुविधा चाहिए वो हिन्दुस्तान जिंक लि. हिन्दुस्तान जिंक लि. करके देगा, जैसे मवेशियों को पालने की जगह कॉलोनी में सड़क, नाली, पानी, बिजली, गार्डन, शिक्षा, स्वास्थ्य और योग्यता अनुसार पंचदेवला, सरलाई के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसी तरह और अगर पानी भराव कम होता है तो खाली रहने वाली जमीनों में खेती, रोजगार के लिए उपयोग उपभोग कर सकते हैं ये सभी एक जुमला साबित हुआ। बहुत सारे वादे थे इनमें से किसी भी एक वादे को पूरा करने का पालन नहीं हुआ और हमारे सभी को पागल बना दिया। उसके लिए भी सर्वसमाज पंचदेवला, सरलाई में भारी रोष व्याप्त है।

इस मौके पर पंचदेवला बस स्टेण्ड की 27 आरी जमीन और हिन्दुस्तान जिंक लि. के वादाखिलाफी को लेकर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर भूमि अवाप्ति जिला कलेक्टर उपखण्ड अधिकारी, भदेसर तहसीलदार, भदेसर कार्यालयों का घेरावल कर आपत्ति दर्ज कराते हुए सरकारों को हिन्दुस्तान जिंक लि. के वादे याद दिलाये गये।

इस मौके पर ग्रामीणों व युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो इसकी चौगुनी संख्या में सरकारी कार्यालयों सहित हिन्दुस्तान जिंक लि. का घेराव किया जाएगा और आने वाले पंचायत राज चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। इस सभी की जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी।