कपासन न्यूज/ राशमी। उपखंड के पहुँना कस्बे में श्रावण माह के उपलक्ष्य में रतन लाल राव के सानिध्य में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा के दौरान मातृकुंडिया से पवित्र जल कांवड़ में भरकर शिवभक्त पहुँना पहुंचे।मातृकुंडिया में पंडित मनोज कुमार के सानिध्य में मंगलेश्वर महादेव का पूजन-अर्चना करने के बाद कांवड़िये पवित्र जल लेकर पहुँना के लिए रवाना हुए।
यात्रा में पुरुषों, महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया कांवड़ यात्रा के राशमी रॉयल्टी नाका, पंचायत समिति चौराहा, मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं अल्पाहार से स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवभक्तों की यात्रा शाम करीब 6 बजे पहुँना की बोहरा गली स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंची।मंदिर पहुंचने पर शिवभक्तों ने कांवड़ में लाए गए पवित्र जल से पंचमुखी महादेव का जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिवभक्त शामिल रहे। वहीं, बच्चों में भी कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में बच्चों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।














