रिपोर्टर आजाद मंसूरी कपासन न्यूज/ राशमी भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को राशमी क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया 
और उनकी कलाई पर प्रेम का रक्षासूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। कई घरों में बहनों ने भाई को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर विशेष रौनक रही। रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी।रक्षाबंधन पर्व पर दूर-दराज रहने वाली बहनों के अपने मायके पहुंचने से परिवारों में खुशियों का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपने रिश्ते की मिठास को और मजबूत किया। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने स्नेह का इजहार किया।रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। क्षेत्रभर में लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कई बहनो ने पेड़ो के राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया














