कपासन विगत 40 वर्षों के बाद स्पष्ट बहुमत में आई कांग्रेस को आपसी गुटबाजी ले डूबी, भाजपा की सरोज देवी बारेगामा 16 मतों से अध्यक्ष घोषित।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन 21 सितंबर। विगत 40 वर्षों के बाद स्पष्ट बहुमत में आई कांग्रेस को आपसी गुटबाजी ले डूबी, भाजपा की सरोज देवी बारेगामा 16 मतों से अध्यक्ष घोषित। नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत सोमवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी कपासन राजेश सुवालका ने में मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार उर्मिला मोदी को 9 मत और भाजपा की उम्मीदवार सरोज देवी बारेगामा को 16 मत मिले। उल्लेखनीय है कि 25 सदस्यीय नगर पालिका कपासन में आये परिणाम में भाजपा के 10, निर्दलीय 2 एवं कांग्रेस को 13 पार्षद निर्वाचित हुए। परिणाम के साथ ही कांग्रेस पार्टी दो गुटों में विभाजित हो गई। एक गुट पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद मोदी की पत्नी उर्मिला मोदी को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में था तो दूसरी तरफ का गुट पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा की माता सरस्वती बारेगामा और समाजसेवी बालमुकुंद ईनाणी की पत्नी नीतू ईनाणी कै समर्थन में अडा रहा। विगत दिनों में कांग्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एकजुट का काफी बखान किया लेकिन अध्यक्ष चुनाव परिणाम के साथ कांग्रेस की आपसी गुटबाजी खुलकर सामने आई और चार कांग्रेस पार्टी समर्थित पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा की सरोज देवी बारेगामा के पक्ष में अपना वोट देकर समर्थन कर दिया। अध्यक्ष परिणाम के साथ ही नगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में मिलाजुला चर्चा का विषय रहा। कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के पार्षदों से नाराज दिखे तो कुछ कांग्रेस पार्टी के सिर्फ नेतृत्व से एक ही परिवार को बार-बार नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने से क्रॉस वोटिंग का मुख्य कारण बताया।