कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 28 सितंबर 2026_ जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (I.P.S.) के निर्देशन में फायर आर्म्स में चालान/सुधा अपराधियों को पाबंद करवाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह जोधा, पुलिस उप अधीक्षक श्री विनोद कुमार लखारा एवं पुलिस निरीक्षक श्री जोधाराम के निर्देशन में एएसआई श्री सूरज कुमार मय जाप्ता की टीम गठित की गई।
_घटना का विवरण_
जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना सूरजपोल, उदयपुर का एक हार्डकोर अपराधी, जिसके खिलाफ दर्जन भर से अधिक फायर आर्म्स के मुकदमे दर्ज हैं, शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा में रह रहा है। सूचना पर एएसआई सूरज कुमार मय टीम सावा चौकी, शंभूपुरा पहुंचे। विक्रम सिंह एएसआई व जाप्ता को साथ लेकर सावा में तलाश की गई। मीणो का कंथारिया रोड पर सावा में मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला।
नाम-पता पूछने पर उसने बताने से मना कर दिया और घबराने लगा। सकपकाते हुए उसने अपना नाम _अयूब शाह पिता हसन शाह, जाति मुसलमान, उम्र 48 वर्ष, निवासी खडक चौक, गोसीया कॉलोनी, किसन पोल, थाना सूरजपोल, जिला उदयपुर_ बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सूरजपोल उदयपुर थाने का हार्डकोर अपराधी है। आवश्यक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया।
_गिरफ्तार आरोपी_
_अयूब शाह_ पिता हसन शाह, जाति मुसलमान, उम्र 48 वर्ष, निवासी खडक चौक, गोसीया कॉलोनी, किसन पोल, थाना सूरजपोल, जिला उदयपुर।
_पुलिस टीम_
– _जिला विशेष टीम (डीएसटी)_: एएसआई सूरज कुमार, रामनरेश (साइबर सेल), कांस्टेबल जगदीश, रामकेश, देवेंद्र, सुरेश सुंडा, अरविंद, अशोक, कृष्णकांत
– _पुलिस थाना शंभूपुरा_: थाना धिकारी श्री धर्मराज मीणा,विक्रम सिंह सहायक उप निरीक्षक, कांस्टेबल शिवकुमार, राकेश
जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा आम जन से अपील की हे कि किसी प्रकार के हिस्ट्री शीटर और गैंगस्टर , हार्डकोर अपराधी को कोई शरण ना देवे_














