डीएसटी एवं पुलिस थाना चन्देरिया की संयुक्त कार्यवाही, हत्या के मुख्य आरोपी सहीत तीन आरोपी गिरफ्तार।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ दिनांक 09/10/2026 को प्रार्थी श्री शंकरलाल पुत्र श्री बालुराम जाति कीर उम्र 60 वर्ष निवासी एफसीआई गोदाम के पिछे गली नं. 4 हाउसिंग बोर्ड चन्देरिया पुलिस थाना चन्देरिया ने उपस्थित थाना होकर एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 08.10.26 को साय करीब 9 बजे के लगभग की बात है

कि मेरा लडका प्रभुलाल किर व भरत मीणा पिता हिरालाल मीणा निवासी चन्देरिया व दिवान सिह पिता रामलाल निवासी चन्देरिया वह नारायण लाल नायक पिता हेमराज नायक निवासी चन्देरिया व अर्जुन किर पिता जितु किर निवासी चन्देरिया होटल दाताश्री पर खाना खा रहे है। तभी दिवान सिह के पास लक्की चौहान निबासी चन्देरिया का फोन आया तथा पुछा की तुम कहां हो तो दिवान सिह ने बताया की हम तो दाताश्री होटल चन्देरिया में खाना खा रहे है फिर (1) लक्की सिह व (2) मोनु खॉ पिता का नाम मोहमद फकीर (3) गोल्डी खान (4) राहुल चौहान (5) अर्जुन सिह भाटी (6) दिलीप सिह भाटी तथा 3-4 आदमी और साथ में लेकर आये तथा अपने साथ हाथो मे लकडी फाचरिया साथ मे लेकर आये व आते ही दिवाने सिह व प्रभु पर हमला कर दिया जिरो लकडी व फाचरीया से प्रभु किर व दिवान सिह व भरत मीणा के सीर में वह शरीर पर जगह बे जगह प्राण घातक चोटे पहुंचाई। वगैरा रिपोर्ट पर 215/2026 धारा 189 (2), 115(2), 126(2), 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज रजिस्टर हो अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। मजरूब प्रभु पुत्र शंकर लाल कीर निवासी चन्देरिया की महाराणा भोपाल अस्पताल उदयपुर में ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से मृत्क प्रभु कीर के शव का पीएम कराया जाकर लाश अन्तिम सस्कार हेतु वारिसान को सिपुर्द की गई। ईलाज के दौरान प्रभु की मृत्यु हो जाने से हत्या का अपराध होने से धारा 103 (1) बीएनएस का ईजाफा किया गया।

घटना की वजह :- घटना के रोज दिनांक 8.10.2026 को साय करीब 9 10 बजे मृतक प्रभु कीर,

 

इसके साथी दिवान सिह व भरत मीणा व इनके अन्य साथी दाता श्री रेस्टोरेन्ट रोलोहेडा पुलिया के पास पार्टी का आयोजन होने से खाना खा रहे थे उसी दरमियान होटल मे बैठे अप्रार्थी लोकेश सिंह चौहान उर्फ लक्की पिता रतनसिंह चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 1, पानी की टंकी, रेल्वे स्टेशन के पास चन्देरिया पुलिस थाना चन्देरिया होटल में बैठें अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग की बात को लेकर आपस में तकरार होने पर अप्रार्थी लोकेश उर्फ लक्की ने अपने भाई राहुल सिंह व साथी अर्जुन सिंह, दिलीप सिंह भाटी, जिशान खां उर्फ गोल्डी, मोईनुद्दिन शाह उर्फ मोनू को बुलाकर मृतक प्रभु कीर, भरत मीणा व दिवान सिंह के साथ लकडीयों व फाचरीयों से सिर व बदन के उपर मारपिट कर गम्भीर चोटे पहुंचाई। जिससे प्रभु कीर की ईलाज के दौराने महाराणा भोपाल अस्पताल उदयपुर में मृत्यु हो गई। उक्त हत्या की गम्भीर घटना होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चित्तौड़गढ श्री धर्मेन्द्र सिंह (I.P.S.), श्री गजेन्द्र सिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चित्तौडगढ एंव श्रीमान दिनेश सुखववाल आर.पी.एस वृताधिकारी ग्रामीण चित्तौडगढ के निर्देशन में थानाधिकारी भरत सिंह पु.नि. थाना चन्देरिया मय टीम द्वारा उक्त प्रकरण कें 03 मुल्जिमानों की शिघ्र तलाश कर गिरफ्तार किया गया। जिनसे अनुसंधान जारी है। गिरफतार अभियुक्त :-

1. लोकेश सिंह चौहान उर्फ लक्की पिता रतनसिंह चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 1, पानी की टंकी, रेल्वे स्टेशन के पास चन्देरिया पुलिस थाना चन्देरिया मो.नं. 7849941862

2. राहुलसिंह पिता रतनसिंह चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 1, पानी की टंकी, रेल्वे स्टेशन के पास चन्देरिया पुलिस थाना चन्देरिया मो.नं. 7665704075

3. मोईनुद्दिन शाह उर्फ मोनू पिता मोहम्मद हुसैन जाति शाह फकीर, मुसलमान उम्र 22 वर्ष निवासी शीतलामाता चौक, मिरासी मोहल्ला, चन्देरिया थाना चन्देरिया

नोटः- उक्त कार्यवाही में सुरज कुमार सउनि, प्रभुलाल सउनि, कानि, अरविन्द, अशोक कुमार, राजेश कुमार, विरेन्द्र कुमार, ईश्वर लाल की विशेष भुमिका रही।

पुलिस टीमें :- 01. पुलिस थाना चन्देरिया

01. भरत सिंह पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना चन्देरिया

02. श्री प्रभुलाल सउनि

03. श्री प्रेम शंकर सउनि

04. श्री सुरेन्द्र सिंह सउनि

05. श्री अरविन्द नारयण सिंह एचसी. 1025

06. श्रीमति ललिता महिला हैड कानि. 1338

07. श्री महेन्द्र सिंह कानि. 88

08. श्री रमेश नाथ कानि. 1711

09. श्री राजेश कुमार कानि. 1450

10. श्री ईश्वर लाल कानि. 1419

02. डी एसटी टीम चित्तौडगढ

01. श्री सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक dst प्रभारी

02. श्री अरविंद कानि., कृष्णकांत, अशोक, वीरेंद्र, सुरेश सुंडा, रामकेश, जगदीश, रमेश।

03. साईबर टीम चित्तौडगढ

03. श्री राजकुमार सउनि साईबर शाखा

04. श्री कमलेश कुमार कानि. 1001 साईबर शाखा

04. भीलवाड़ा पुलिस टिमः-

01. श्री कालू लाल fc 1637 पुलिस थाना भीमगंज

02. श्री विनोद कमार fc 1155 पुलिस थाना भीमगंज

03. श्री रतन लाल fc 2280 पुलिस थाना सुभाष नगर