बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस प्रत्याशी आंजना को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन।

संपादक कालूराम कुमावत।

निंबाहेड़ा। लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदय लाल आंजना की जन दर्शन यात्रा शनिवार को बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं। सरस डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जगपुरा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की समस्त विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आंजना को मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन की तरह ही बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने भी इस बार परिवर्तन करना तय कर लिया है और आंजना को जन सेवा करने का अवसर प्रदान करने का मन बना लिया है। बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में भी आंजना को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। जगपुरा ने बताया कि जन दर्शन यात्रा के दौरान शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव निकुंभ, अमराना, पुनावली, लक्ष्मीपुरा, भाणुजा, पारसोली, पिण्ड, मुझवा, खरदेवला, पायरी, भाटोली ब्रह्मणान, केवलपुरा, कचुमरा, बडवल, सांगरिया, बांसी, जरखाना, महुडा, पांडेडा एवं बोहेडा में आम मतदाताओं से मुलाकात की और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की इस पर समस्त क्षेत्रवासियों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रुप से समर्थन देने का विश्वास जताते हुए आंजना को भारी मतों से विजय श्री दिलाने का भरोसा जताया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने बताया कि बड़ीसादड़ी क्षेत्र की जनता ने अदृश्य सांसद को इस बार विदाई देने की तैयारी कर ली है जनता ने सच्चे जन सेवक, सहज उपलब्ध होने वाले किसान भाईयों के हमदर्द किसान पुत्र उदयलाल आंजना को इस बार के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयश्री दिलाने के संकल्प ले लिया है। इस बार किसान राज आना तय है। जनदर्शन यात्रा के दौरान आंजना के साथ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभय मेहता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप चौधरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुस्तफा बोहरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव हनुमतसिंह बोहेड़ा सहित विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन, ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यगण, विभिन्न गांवों के सरपंचगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।