11वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत टहटडा के राजकीय बालिका विद्यालय में 11वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसी के साथ ही रक्तदान के बारे में केदारमल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर व्यक्ति को 6 महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए रक्तदान सबसे बड़ा महादान है रक्तदान करने से किसी परिवार का जीवन बच सकता है रक्तदान करने से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है इस मौके पर केदार चौधरी, अभय सिंह, चौधरी ,बंटी चौधरी ,अशोक, देव, डीके मीणा ,काफी संख्या में लोग मौजूद थे , इस दौरान टीम के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान शिविर का ब्लड जो की शक्ति ब्लड सेंटर को दिया गया और कहा कि कभी भी किसी भी भाई को ब्लड की जरूरत पड़े तो तुरंत हमें सूचित करें यह जानकारी टीम के कार्यकर्ताओं ने दी यह रक्तदान शिविर का कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ जो की शाम 5:00 बजे तक चलेगा इस दौरान 50 यूनिट के आसपास अब तक इकट्ठा हो चुका है सभी रक्तदाताओं को गरम खाना रखने का टिफिन वह स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।