रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ओर से शुक्रवार को बैंक का स्थापना वर्ष मनाया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक मूलचंद मीणा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की पहली शाखा लाहौर में पंजीकृत हुई थी।यह बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी वाणिज्यिक बैंक है। इस समय भारत में बैंक की 764 शहरों में लगभग 4500 शाखाएं है साथ ही बैंक के 47 लाख से भी अधिक ग्राहक है। इस मौके पर बैंक की ओर से बस्सी शाखा के एक दर्जन से अधिक सम्मानित ग्राहकों का माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बैंक के ग्राहक भगवान सहाय चौधरी ने बताया कि शहर में पंजाब नेशनल बैंक की सेवाएं अन्य बैंकों से बेहतर होने कारण इस बैंक के ग्राहक सबसे अधिक है। उन्होंने इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों की सराहना करते हुए बताया कि व्यापारियों को समय की कमी के चलते बैंक के कर्मचारी व्यापारियों के कार्य शीघ्रता से निपटाते हैं। जिससे बैंक की साख व्यापारी में बहुत अधिक बनी हुई है। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों सहित बैंक के सैकड़ो ग्राहक भी मौजूद थे।













