संपादक कालूराम कुमावत।
चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस पार्टी की आमसभा आयोजित हुई। आम सभा में हजारों की संख्या में उपस्थित आम जन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने उदबोदन में कहा की चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस आलाकमान के नेताओं ने बहुत सोच समझकर उदय लाल आंजना को आपकी सेवा करने के लिए चुना है क्योंकि आंजना आप लोगों के बीच के है आपके सुख दुख में हमेशा आपके साथ रहते हैं आपके क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आपसे मेरी अपील है कि लोकसभा चुनाव में आंजना को आशीर्वाद प्रदान कर भाजपा के कुराज को समाप्त करें। भाजपा वालों की लूटमार आप सबके सामने जग जाहिर हो चुकी है इलेक्ट्रोनिक बॉन्ड के जरिए भाजपा ने देश को लूटा है और ईमानदार होने के झूठे वादे कर रहे हैं इनके झांसे में अब देश की जनता आने वाली नहीं है और आप सब भी इनके झूठे वादों को दरकिनार करते हुए जनता के सच्चे सेवक उदय लाल आंजना को लोकसभा चुनाव में चुनकर दिल्ली भेजिए ताकि आपके क्षेत्र में विकास को गति प्राप्त हो आपका क्षेत्र उन्नति के पथ पर अग्रसर हो, महिला सशक्तिकरण को बल मिले, बेरोजगारी की समस्या दूर हो और काश्तकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आंजना तत्पर रहें। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण किसान वर्ग को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जब आपने और पूरे प्रदेश की देवतुल्य जनता ने हमारी सरकार बनाकर हमें सेवा का अवसर दिया था तब आंजना ने सबसे पहले मेरे पास आकर किसानों भाईयों का ऋण माफ करवाया था। आजकल आंजना जैसे नेता किसानों के सच्चे सेवक बहुत कम देखने को मिलते हैं जो क्षेत्र के प्रत्येक किसान को अपने परिवार का सदस्य मानकर उनकी सेवा करते हैं।पूरे कार्यकाल के दौरान आंजना ने अपने किसान भाई की हर समस्या को पुरजोर तरीके से विधानसभा में रखा और समस्याओं के निस्तारण के लिए अपने प्रयासों में कभी भी कमी नहीं आने दी। आम सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना ने कहा कि यह बीजेपी वाले जो गारंटी गारंटी कर रहे हैं यह गारंटी शब्द हमारे माननीय मुख्यमंत्री गहलोत साहब का दिया हुआ है। 2018 मैं हमारे गहलोत साहब ने जनता के लिए जो भी गारंटी दी थी वह सभी गारंटी को राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूरी की थी जिसका लाभ प्रदेश की आम जनता को मिला है। हमारे माननीय मुख्यमंत्री गहलोत साहब का यह वाला कार्यकाल ऐतिहासिक कार्यकाल रहा है। पूरे देश में चल रही नरेगा योजना भी कांग्रेस की ही देन है जिससे आम आदमी का भला हो रहा है। इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस द्वारा दी गई सभी गारंटी इंडिया महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पूरी की जाएगी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नई नीतियां बनाई जाएगी बेरोजगारी दूर करने के लिए नीतियां बनेगी महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए नई नीतियां लागू करेंगे। इस लोकसभा चुनाव में आप सभी का मुझे सेवा करने का आशीर्वाद मिलता है तो पूरे लोकसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा और मेरे किसान भाईयों पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दूंगा। आम सभा को मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, उदयपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत,पूर्व विधायक बेगूं राजेंद्र विधूड़ी, पूर्व विधायक प्रतापगढ़ रामलाल मीणा, पूर्व विधायक कपासन शंकरलाल बेरवा, पूर्व विधायक वल्लभनगर प्रीति गजेंद्रसिंह शक्तावत, सरस डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, प्रतापगढ़ जिला प्रमुख इंदिरादेवी मीणा सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों,कांग्रेस पदाधिकारियों, समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, पंचायत समिति के प्रधानों एवं उपप्रधानों, नगरपरिषद एवं नगरपालिकाओं के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच गणों, पार्षदों एवं युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, INTUC, सेवा दल सहित सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण सहित हज़ारों की संख्या में आम जन उपस्थित थे। https://www.youtube.com/@kalukumawat1212














