रिपोर्टर: रोशन लाल रेगर।
कपासन। ग्राम पंचायत सुरपुर के पी ई ओ क्षेत्र में कुल पंजीकृत 61विद्यार्थी में से 59विद्यार्थियों ने दिया जीवन का पहला बोर्ड एग्जाम।
निर्धारित समय से पूर्व पहुंचे सभी विद्यार्थी। पी ई ई ओ महेंद्र सिंह राठौड़ एवम परीक्षा प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा के अनुसार सभी विद्यार्थी निर्धारित समय पर पहुंचे एवम अपने भाग्य की कसौटी पर कर्म लेख से कलम चलाई। विद्यार्थी के चहेरे पर काफी रौनक नजर आई । बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था साथ नजर आई।














