संपादक कालूराम कुमावत। 
उदयपुर जिले के राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के तत्वाधान में भामाशाह इंजीनियरिंग स्पेशियलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के आर्थिक सहयोग से चलाए जा रहे एक माह के निःशुल्क नीट परीक्षा क्रेश कोर्स का समापन स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य चेतन पानेरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, एक माह चले इस नीट क्रेश कोर्स में संभाग के 48 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अध्ययन किया एवं अपनी तैयारी को नई दिशा प्रदान करी। समापन समारोह में विद्यार्थियों को मोटिवेशनल बुक्स अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा भेंट की गई साथ ही विभिन्न विषयों के विष्याध्यापको द्वारा विद्यार्थियों को नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र को हल करने की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई एवं परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन पर चर्चा की गई ,साथ ही विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों में बताया कि यह एक माह का क्रैश कोर्स उनकी तैयारी में अत्यंत उपयोगी व महत्वपूर्ण साबित हुआ है।समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता अंत्योदय फाउंडेशन के अरविंद मेहता द्वारा की गई तथा फाउंडेशन के सदस्य नरेश लोहार, अशोक प्रजापत, राजमल दक सहित विष्याध्यापक विनोद टांक, डॉ पंकज सेन, मेहुल भट्ट आदि उपस्थित रहे।














