प्रेस की स्वतंत्रता देश के लोगो को सच का आईना दिखाती है और लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। 

संपादक कालूराम कुमावत।

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्‍तंभ कहा जाता है। मीडिया अपना काम पूरी स्वतंत्रता और निष्पक्षता से कर पाए, इसके लिए जरूरी है कि पत्रकारिता पर कोई भी अवांछित अंकुश न रहे। आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे) है। पत्रकार को लिखने और बोलने की आजादी हो और वो पूरी ईमानदारी के अपने काम को अंजाम दे सके, इसी उद्देश्य से दुनिया भर में 3 मई को वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे मनाया जाता है।